7 सफेद घोडों की तस्वीर घर मे लगाएं , लक्ष्मि का सदैव निवास रहता है।
वास्तु शास्त्र के
अनुसार घर में ऐसे लगाएं दौड़ते घोड़ों की तस्वीर. घर मे लक्ष्मी व प्रसन्नता का वास
रहेगा ।
वास्तु के अनुसार यदि दौड़ते हुए घोड़े के फोटो को
कार्यालय या घर की दक्षिण दिशा में या कार्य से जुड़ी हुई चीजों पर लगाएंगे तो यह
आपके काम को गति प्रदान करेगा। यदि कोई व्यक्ति घोड़े का वालपेपर या फोटो बार-बार
देखता है तो उसका सीधा असर कार्य प्रणाली पर होता है।
वास्तु
शास्र के अनुसार अगर आप घर या ऑफिस में दौड़ते हुए घोड़ो की तस्वीर लगाएंगे तो आप के
कार्य में गति प्रदान करता है। खासकर 7 घोड़ो की तस्वीर लगानी चाहिए, ये
दौड़ते हुए घोड़े आपके व्यवसाय के प्रगति का सूचक माने गए हैं।। दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं।
खासकर 7 दौड़ते हुए घोड़े व्यवसाय की प्रगति का सूचक माने गए हैं, क्योंकि शास्त्रों
के अनुसार 7 अंक सार्वभौमिक है, प्राकृतिक है।
क्यों 7 ही घोड़ो की तस्वीर लगानी
चाहिए ? क्योंकि
7 नंबर
सार्वभौमिक माना गया है । शादीमे 7 फेरे लिए जाते है , इंद्रधनुष के रंग 7 होते है , सप्तऋषि और सातजन्म ये 7 का आकड़ा शुभ माना जाता है।
इसीलिए सात दौड़ते हुए घोड़ो की तस्वीर को सर्वोत्तम माना गया है ।
इससे
आपके जीवन में धन संबंधी ज्यादा उतार चढाव देखने को नहीं मिलते और लक्ष्मि का सदैव
निवास रहता है।
इन तस्वीरों को लगाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों का
मुंह ऑफिस के अंदर की ओर आते हुए होना चाहिए और दक्षिण दीवार पर तस्वीर लगानी
चाहिए। दौड़ते
हुए घोड़े प्रगति के प्रतीक होते हैं।
अगर आप कर्ज से परेशान है
तो आप पश्चिमी दिशा में आर्टिफिशियल घोड़े का जोड़ा रखे। वो आप को किसी भी गिफ्ट
शॉप पे आसानी से मिलेगा। इससे घर में सुख समृद्धि और लक्ष्मि का हमेशा वास रहता
है। ये
घोड़े आपके कार्य में गति प्रदान कर सफलता दिलाने में मददगार साबित होंगे।
घोड़े की
तस्वीर खरीदते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि घोड़े का चेहरा प्रसन्नचित मुद्रा
में हो, ना कि आक्रोशित हो। खासकर सफेद घोड़े सकारात्मक
ऊर्जा के प्रतीक होते हैं. इसलिए घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर
सकारात्मक ऊर्जा को लाने के लिए सफेद 7 घोड़े की तस्वीर लगानी
चाहिए।
विशेष ध्यान रखने वाली बात यह है कि कभी भी टूटी फूटी तस्वीर घर
में ना रखें। या धुंधली तस्वीर भी ना रखें। जिस तस्वीर में
अलग-अलग दिशा में घोड़े दौड़ते नजर आए वह तस्वीर ना लगाएं।
Comments
Post a Comment